आक्रोश रैली की सफलता को बलियापुर में चलाया जनसंपर्क
डीजे न्युज, बलियापुर(धनबाद):केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरुद्ध 24 मार्च को दिल्ली में घोषित आक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को बलियापुर में सीपीएम कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान बलियापुर बाजार एवं अगल-बगल नुक्कड़ सभा आयोजित कर लोगों को केंद्र सरकार की सांप्रदायिक एवं कॉर्पोरेट परस्त तथा किसान, मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में आयोजित आक्रोश रैली को सफल बनाने की अपील की गई । केंद्र सरकार के विरुद्ध पर्चा बांटा गया। मौके पर सीपीएम के जिला अध्यक्ष विकास ठाकुर, संतोष महतो, समीरन विद, गौतम प्रसाद, सूरज कुमार सिंह, शिबू राय, प्रमोद कुमार सिंह, सुरेंद्र पांडे, मुकेश कुमार, ज्योति राय आदि थे।