आदित्य साहू के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर सुरेश साव ने दी बधाई
डीजे न्यूज, गिरिडीह :
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे. पी. नड्डा द्वारा भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को झारखंड प्रदेश भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर श्री साव ने कहा कि आदित्य साहू के नेतृत्व और मार्गदर्शन में झारखंड भाजपा निश्चित ही जनसेवा और सफलता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन उनके नेतृत्व में और अधिक सशक्त एवं जनहितकारी बनेगा।