आदित्य साहू बने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विधायक राज ने दी बधाई, कहा-कुशल नेतृत्व क्षमता के धनी हैं आदित्य

आदित्य साहू बने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

विधायक राज ने दी बधाई, कहा-कुशल नेतृत्व क्षमता के धनी हैं आदित्य

डीजे न्यूज, धनबाद: राज्यसभा सांसद आदित्य साहू भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। बुधवार को रांची में केंद्रीय कमेटी की ओर से नियुक्त चुनाव प्रभारी ने इसकी घोषणा की। आदित्य के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर विधायक राज सिन्हा ने शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि आदित्य साहू  संगठन के प्रति निष्ठावान, कर्मठ एवं कुशल नेतृत्व क्षमता से संपन्न नेता हैं। उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा प्राप्त होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि साहू के मार्गदर्शन में भाजपा झारखंड प्रदेश में और अधिक सशक्त होकर जनसेवा एवं संगठन विस्तार के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।
राज सिन्हा ने आगे कहा कि यह नव दायित्व ऐतिहासिक रूप से सफल हो, इसके लिए वे बाबा बैद्यनाथ से प्रार्थना करते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में आदित्य साहू का कार्यकाल संगठन और प्रदेश हित में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top