आधी आबादी को उसका हक दिलाने के लिए कांग्रेस संकल्पित : सतीश केडिया
50 से भी अधिक महिलाओं ने ली कांग्रेस पार्टी की सदस्यता
डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह प्रखंड के सोनवाद पंचायत अंतर्गत शहरपूरा गांव में 50 से भी ज्यादा महिलाओं ने गिरिडीह जिला महिला कांग्रेस कमेटी की निवर्तमान अध्यक्ष दुर्गा शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही राहुल गांधी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का वचन लिया। इस मौके पर दुर्गा शर्मा ने सभी को पार्टी का झंडा देकर और पार्टी का पट्टा पहना कर स्वागत किया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया भी मौजूद थे। उन्होंने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की आधी आबादी को उसका हक दिलाने के लिए संकल्पित है। इसलिए राजनीतिक रूप से महिलाओं की भागीदारी बहुत जरूरी है। कांग्रेस पार्टी जन समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्षरत है। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में अन्ना मरांडी, लीला मनी देवी, लीलामणि बास्के, मुन्नी देवी, पार्वती हांसदा, शारदा मुर्मू, खुशबू देवी, चांदमुनि देवी, बड़की टुडू, लीलमणि देवी, फूलमणि देवी, सरिता देवी, देना देवी, कुर्मी देवी, हसीना देवी, डोमनी देवी, चंदमनी देवी, फुलमनी देवी, बड़की देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थिति रही। मौके पर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहम्मद सोहेल, मोहम्मद मुनीर, शाहनवाज आलम, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सरफराज अंसारी भी उपस्थित थे।