राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में बलियापुर के पिंटू महतो ने दिखाया जलवा

Advertisements

राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में बलियापुर के पिंटू महतो ने दिखाया जलवा

डीजे न्यूज, बलियापुर/सिंदरी,धनबाद : महाराष्ट्र के विदर्भ में आयोजित तीन दिवसीय 51वीं राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के पहले दिन झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने पहले मुकाबले में तेलंगाना को 23 अंकों से पराजित किया। झारखंड ने मुकाबले में कुल 46 अंक अर्जित किए।

झारखंड की इस जीत में बलियापुर स्थित छाताटांड गांव के खिलाड़ी पिंटू महतो ने अहम भूमिका निभाई। पिंटू महतो ब्रह्मऋषि कबड्डी टीम, सिंदरी से जुड़े हुए हैं। उनके प्रदर्शन से बलियापुर और सिंदरी क्षेत्र के कबड्डी प्रेमियों में खुशी की लहर है।

ब्रह्मऋषि कबड्डी टीम के सचिव अंगद सिंह और कोच शिवसागर ने बताया कि उनकी संस्था ग्रामीण क्षेत्रों में छुपी हुई प्रतिभाओं को आगे लाने का कार्य कर रही है और पिंटू महतो इसका जीता-जागता उदाहरण हैं।

झारखंड टीम की इस जीत और पिंटू के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी है। बधाई देने वालों में कुणाल कुशवाहा, हरीश कुमार सहित कई कबड्डी प्रेमी शामिल हैं। प्रतियोगिता में झारखंड की टीम का अगला मुकाबला शनिवार को निर्धारित है, जिसमें एक बार फिर क्षेत्रवासियों की निगाहें पिंटू महतो के प्रदर्शन पर टिकी रहेंगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top