लगन लेकर दुर्गापुर जा रहे स्विफ्ट डिजायर ने ट्रक में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे लोग
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद) :
महुदा-राजगंज फोर लेन पर कतरास थाना क्षेत्र के तिलाटांड के समीप रविवार को स्विफ्ट डिजायर ने ट्रक में टक्कर मार दी। हालांकि घटना में स्विफ्ट पर सवार लोग बाल-बाल बच ग ए, जबकि वाहन का दायां हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तहकीकात में जुट ग ई। स्विफ्ट डिजायर पर सवार लोग बोकारो से दुर्गापुर लगन लेकर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक डिजायर को सड़क के बायीं ओर चला रहा था। इसी बीच चालक ने स्टेयरिंग से अपना नियंत्रण खो दिया और वाहन को अचानक दायीं ओर मोड़ दिया, जिससे बगल में चल रहे ट्रक से टकरा गया। ट्रक पिग आयरन का मैटेरियल लेकर किंझर (ओडिसा) से आसनसोल (पश्चिम बंगाल) जा रहा था।