देवरी में फिट इंडिया के तहत साइकिल रैली, थाना प्रभारी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

देवरी में फिट इंडिया के तहत साइकिल रैली, थाना प्रभारी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

डीजे न्यूज, देवरी, गिरिडीह : झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा व फिट इंडिया के अवसर पर रविवार को देवरी थाना प्रभारी श्वेता कुमारी की ओर से साइकिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ देवरी प्रखंड के सिरना टांड़ मोड़ से हुआ, जो चतरो बरवाडीह मोड़ तक चला।

इस दौरान थाना प्रभारी श्वेता कुमारी के नेतृत्व में प्रखंड के विभिन्न कोचिंग सेंटर के छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने साइकिल चलाकर उक्त कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहयोग किया।

इस बाबत थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने कहा कि फिट इंडिया के तहत साइकिल चलाकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि उक्त कार्यक्रम के माध्यम से आमजनों को दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग को प्रोत्साहित करने तथा पर्यावरण के अनुकूल परिवहन के साधनों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

मौके पर स्थानीय जिला परिषद सदस्य बिमल कुमार सिंह, एक्सीलेंट कोचिंग सेंटर, गुरुकुल कोचिंग सेंटर, संदीप कोचिंग सेंटर सहित आसपास के कई ग्रामीण लोग मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top