टुंडी में अतिक्रमण मुक्त हुई सोनाद-मधुरसा सड़क ग्रामीणों ने प्रशासन का जताया आभार
डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद : टुंडी अंचल अधिकारी के निर्देश पर जियाजोरी-लक्कड़ाखुंदी होते हुए सोनाद, बेजड़ाबाद, नीमटांड और मधुरसा को जोड़ने वाली सड़क को शनिवार को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अंचल निरीक्षक की मौजूदगी में सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
जानकारी के अनुसार, लक्कड़ाखुंदी के पास कुछ ग्रामीणों द्वारा सड़क का अतिक्रमण किए जाने की शिकायत सोनाद के ग्रामीणों ने आजसू प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष सोनू मंडल के नेतृत्व में टुंडी अंचलाधिकारी को लिखित रूप से दी थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए टुंडी अंचलाधिकारी सुरेश प्रसाद बर्नवाल ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
अंचलाधिकारी के आदेश पर हल्का कर्मचारी शाहबुद्दीन अंसारी और अंचल निरीक्षक विकास कुमार यादव ने मौके पर पहुंचकर सड़क की नापी कराई और अतिक्रमण को चिन्हित किया। चिन्हित करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शनिवार को अंचल निरीक्षक की उपस्थिति में उक्त स्थल से अतिक्रमण हटाया गया, जिससे आवागमन सुगम हो सका।
इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने अंचल अधिकारी व अंचल कर्मियों के प्रति प्रशंसा व आभार जताते हुए सराहना की।