टैंकर ने बाइक सवार को रौंदा, गोविंदपुर के युवक की मौत

टैंकर ने बाइक सवार को रौंदा, गोविंदपुर के युवक की मौत

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी, धनबाद : गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य सड़क पर घोषालडीह के पास शनिवार की दोपहर को एक तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उसे अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार गोविंदपुर गांव भीतर का रहने वाला युवक शंभू दास (32), पिता – सत्यपदो दास, अपने ससुराल मधुपुर से अपने घर लौट रहा था, जबकि विपरीत दिशा से एक टैंकर संख्या JH 04 X 4362 गोविंदपुर से जामताड़ा की ओर जा रही थी। इसी दौरान घोषालडीह के पास टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टैंकर का चालक मौका पाकर गाड़ी छोड़ भाग निकला।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक के सिर पर गंभीर चोट लगी और अत्यधिक रक्तस्राव हो गया। पूर्वी टुंडी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घोषालडीह रक्षा दल व स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उसे अस्पताल लेकर गई। गोविंदपुर के प्राइवेट अस्पतालों में युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने घटनास्थल से टैंकर को जब्त कर लिया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top