चिरकी बाजार में पिकअप की टक्कर से मां-बच्चा घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

डीजे न्यूज, पीरटांड़,गिरिडीह : पीरटांड़ थाना क्षेत्र के चिरकी बाजार में मालवाहक पिकअप वैन की टक्कर से एक महिला और उसका बच्चा घायल हो गए। घायलों की पहचान चिलगा निवासी सुनीता देवी और उनके बच्चे के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि सुनीता देवी अपने बच्चों के साथ किसी काम से चिरकी बाजार आई थीं। इसी दौरान एक मालवाहक पिकअप वैन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में मां और बच्चा घायल हो गए। घटना के बाद बाजार में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पीरटांड़ थाना के अवर निरीक्षक जितेंद्र कुमार बिष्ट मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीरटांड़ पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top