डीआरएम कार्यालय में मनाया गया संविधान दिवस

डीआरएम कार्यालय में मनाया गया संविधान दिवस

डीजे न्यूज, धनबाद:
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद में गुरुवार को ‘संविधान दिवस‘ मनाया गया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (ओ.पी.) मुकेश कुमार एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) संतोष कुमार सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की उद्देशिका की प्रतिज्ञा ली।  इस दौरान सभी ने संविधान में निहित लोकतंत्र, न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुता के मूल आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई । साथ ही राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने तथा संवैधानिक मूल्यों एवं लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन करने का संकल्प लिया।
संविधान दिवस के मौके पर हिंदी पुस्तकालय में भारतीय संविधान के संवैधानिक मूल्यों और बुनियादी सिद्धांतो पर वार्ता का आयोजन किया गया। साथ ही भारत स्काउट्स एंड गाइड्स डेन में निबंध लेखन, पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन भी किया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top