भू-राजस्व मंत्री से मिला क्रांतिकारी एकता मंच का प्रतिनिधिमंडल, मधुबन मौजा की जमीन की सरकारी दर में संशोधन की मांग
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
क्रांतिकारी एकता मंच का प्रतिनिधिमंडल ने निरसा विधायक अरुप चटर्जी के नेतृत्व में भू-राजस्व मंत्री दीपक बिरूआ से भेंट कर मधुबन मौजा संख्या-87 के जमीन की सरकारी दर में संशोधन की मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को अवगत कराया कि मधुबन मौजा-87 का वर्तमान सरकारी दर आसपास के अन्य मौजों की तुलना में काफी कम है, जिससे स्थानीय रैयतों और ग्रामीणों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
मंच के सदस्यों ने मांगपत्र के माध्यम से मांग किया कि क्षेत्र की वर्तमान स्थिति और समीपवर्ती मौजों की दरों को देखते हुए मधुबन मौजा-87 के सर्किल रेट का पुनरीक्षण कर इसे उचित रूप से बढ़ाया जाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को इस विषय पर उचित और सकारात्मक पहल करने को लेकर आश्वस्त किया। मौके पर मधुबन क्रांतिकारी एकता मंच के गोपाल महतो, राजेश महतो, बंशी महतो, रंजीत महतो, भक्तु महतो, मनोज महतो, अनिल दशौन्धी, राजेन्द्र प्रसाद महतो और दिनु महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे।