एक माह के अखंड कीर्तन के सफल आयोजन पर नंद बाबा का गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत

एक माह के अखंड कीर्तन के सफल आयोजन पर नंद बाबा का गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत

डीजे न्यूज,देवरी,गिरिडीह : देवरी प्रखंड के लकड़गढ़ा शिव मंदिर परिसर में एक महीने तक लगातार चले अखंड कीर्तन का बुधवार को भव्य भंडारे के साथ समापन हुआ। वहीं गुरुवार को अखंड कीर्तन के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रधान पुजारी नंदकिशोर सिंह उर्फ नंद बाबा को गाजे-बाजे और आतिशबाजी के साथ उनके पैतृक गांव गामहारडीह स्थित आवास तक पहुंचाया गया।

इससे पूर्व लकड़गढ़ा शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने भव्य जुलूस निकाला। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जगह-जगह उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। गाजे-बाजे और आतिशबाजी के बीच नंद बाबा का स्वागत करते हुए उन्हें उनके आवास तक ले जाया गया।

गामहारडीह पहुंचने पर नंद बाबा ने सबसे पहले अपने पिता को दंडवत प्रणाम कर आशीर्वाद लिया। उल्लेखनीय है कि उन्हीं के नेतृत्व में लकड़गढ़ा शिव मंदिर परिसर में एक महीने तक अखंड कीर्तन का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसी उपलब्धि और धार्मिक सेवा के सम्मान में ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य विमल कुमार सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं समाजसेवी बच्चन नारायण राय, कमेटी अध्यक्ष कैलाश राय, बालमुकुंद राय, वासुदेव रविदास, देवकरण राय, अजय राय, अजय बरनवाल, अरुण राणा, उमेश राणा, कैलाश सिंह, किशन सिंह, दीपक राय एवं विवेक कुमार राय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top