सरिया के 70 साल पुराने हरि मंदिर का होगा कायाकल्प, 70 लाख की लागत से बनेगा भव्य नया मंदिर भवन

सरिया के 70 साल पुराने हरि मंदिर का होगा कायाकल्प, 70 लाख की लागत से बनेगा भव्य नया मंदिर भवन
डीजे न्यूज, सरिया (गिरिडीह) : प्रखंड क्षेत्र के उररो स्थित विख्यात हरि मंदिर ठाकुरबाड़ी के नए मंदिर भवन निर्माण को लेकर बुधवार को भूमि पूजन किया गया।
इस भूमि पूजन कार्यक्रम में काफी संख्या में ग्रामीण एवं कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। पूरे वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ हरि मंदिर के नए भवन की आधारशिला पूजा की गई।
मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि पूर्व से स्थित विख्यात हरि मंदिर ठाकुरबाड़ी का भवन लगभग 70 वर्ष पुराना हो चुका था। भवन के मंदिर का अधिकांश भाग जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पहुंच चुका था। जिसे लेकर लगभग 60 से 70 लाख की लागत से नए राम मंदिर दरबार, हनुमान मंदिर एवं भगवान शिव के मंदिर की आधारशिला रखी गई। जल्द ही एक सुसज्जित एवं आकर्षक मंदिर के निर्माण का कार्य पूर्ण किया जाएगा। जिसे लेकर ग्रामीण भी काफी तत्पर हैं।
भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से आदित्य कुमार सिंह, दयानिधि सिंह, झुन्नू सिंह, निरंजन देव शर्मा, उज्ज्वल सिंह, जयकिशोर सिंह, मनोज सिंह, संजय सिंह, राहुल सिरधर सिंह, मुकुल सिंह, प्रहलाद सिंह, सुनील ठाकुर, शेखर सिंह, कुश कांत सिंह, विजेंद्र सिंह, रंजीत सिंह शामिल रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top