पूर्व सांसद पीएन सिंह पहुंचे जमशेदपुर, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की मां के निधन पर जताया शोक
डीजे न्यूज, धनबाद: झारखंड के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री रह चुके अर्जुन मुंडा की मां शायरा मुंडा (91 वर्ष) का निधन सोमवार अहले सुबह हो गया। उनके निधन का दुखद समाचार पाकर विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं ने गहरा दुख प्रकट किया है। धनबाद के पूर्व सांसद पशुपति नाथ सिंह, पूर्व सीएम मधु कोड़ा, पूर्व सांसद सांसद गीता कोड़ा समेत अन्य नेता जमशेदपुर पहुंचे और दिवंगत के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस दौरान पूर्व सांसद ने अर्जुन मुंडा एवं उनके शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा इस अपूरणीय क्षति पर दुःख प्रकट किया।