शिविर में नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की दी सलाह
बलियापुर: सुरूंगा पंचायत स्थित लेवाटांड़ में शनिवार को मालाबार मिशन के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आए लोगों का विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य जांच किया गया। इस दौरान सर्दी, खांसी, बुखार, ब्लड प्रेशर शुगर आदि बीमारियों की जांच के पश्चात आवश्यक दवाइयां दी गई। इस दौरान लोगों को स्वस्थ रहने के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी गई । साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने को कहा गया। शिविर का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने किया। मौके पर मालाबार टीम की बसंती कुमारी, विजय रजक समेत काफी संख्या में लोग थे।