स्वच्छता  एवं स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक 

स्वच्छता  एवं स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक 

 

डीजे न्यूज, धनबाद: झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत शुक्रवार को धनबाद जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में “स्वच्छ एवं स्वस्थ आंगनबाड़ी दिवस” के मुख्य थीम पर विभिन्न कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।  

 

जिले के सभी केंद्रों पर सेविकाओं, सहायिकाओं सहभागिता से विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की गई। 

 

विशेष स्वच्छता अभियान

सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर केंद्र परिसर की गहन सफाई की गई।  

 

पेयजल एवं शौचालय स्वच्छता

 बच्चों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पेयजल स्थलों एवं शौचालयों की समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित की गई।  

 

हाथ धोने का प्रदर्शन

बच्चों और ग्रामीणों को संक्रमण से बचाव के लिए सही तरीके से हाथ धोने का व्यावहारिक प्रदर्शन (डेमोंस्ट्रेशन) कर जागरूक किया गया।  

 

इस आयोजन के माध्यम से पूरे जिले में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित किया गया।  

 

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top