बारामुड़ी खटाल मामले में अहम सुनवाई पूरी, 160 में से 100 लोगों ने रखा अपना पक्ष

बारामुड़ी खटाल मामले में अहम सुनवाई पूरी, 160 में से 100 लोगों ने रखा अपना पक्ष

 

डीजे न्यूज, धनबाद: बहुचर्चित बारामुड़ी खटाल मामले में प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर गुरुवार एक अहम सुनवाई हुई। सीओ कार्यालय में आयोजित इस सुनवाई में नोटिस पाने वाले 160 लोगों में से 100 लोग उपस्थित हुए और जमीन से संबंधित दस्तावेजों के साथ अपना पक्ष रखा। अब सबकी निगाहें प्रशासन के अगले आदेश पर टिकी हैं। आखिर खटालवासियों को वहां रहने की अनुमति मिलेगी या उन्हें दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा, इस पर अभी तस्वीर साफ नहीं हुई है। धनबाद सीओ रामप्रवेश कुमार ने स्पष्ट किया है कि दस्तावेजों की जांच और सभी पक्षों की सुनवाई पूरी होने के बाद ही अंतिम आदेश जारी किया जाएगा।

प्रशासन की ओर से कुल 160 लोगों को नोटिस जारी किया गया था। इनमें से 100 लोग निर्धारित सुनवाई में शामिल हुए और अपने जमीन से संबंधित कागजात व अन्य दस्तावेज प्रस्तुत कर प्रशासन के समक्ष अपना पक्ष रखा।

 

सुनवाई के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए धनबाद सीओ रामप्रवेश कुमार ने बताया कि अगली तारीख निर्धारित करने को लेकर शाम करीब चार बजे तक निर्णय लिया जाएगा। वहीं, खटालवासियों को वहां रहने दिया जाएगा या उन्हें दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाएगा, इस सवाल पर उन्होंने फिलहाल कुछ भी स्पष्ट कहने से इनकार कर दिया।

 

सीओ ने कहा कि अभी सुनवाई और दस्तावेजों की जांच की प्रक्रिया जारी है। सभी पक्षों की दलीलें सुनने और प्रस्तुत कागजातों की जांच पूरी होने के बाद ही नियमानुसार आदेश पारित किया जाएगा।

 

फिलहाल 100 लोगों की ओर से अपना पक्ष रखे जाने के बाद बारामुड़ी खटाल के लोगों को प्रशासन के अगले फैसले का इंतजार है। अब देखना होगा कि दस्तावेजों की जांच के बाद कितने लोगों को राहत मिलती है और प्रशासन इस मामले में क्या अंतिम निर्णय लेता है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top