जनता दरबार में सुनी गई आमजनों की समस्याएं

जनता दरबार में सुनी गई आमजनों की समस्याएं

डीजे न्यूज, धनबाद: मंगलवार को समाहरणालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राम नारायण खलको ने आमजनों की समस्याएं सुनीं तथा विभिन्न मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए।

जनता दरबार में वेतन कटौती, पंचायत भवन की मरम्मत में घटिया ईंटों के उपयोग की जांच, जबरन पेड़ काटने, भूमि विवाद, चिकित्सा सहायता समेत अन्य समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने प्राप्त आवेदनों का अवलोकन करते हुए संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top