ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, हंगामा

ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, हंगामा

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर थाना क्षेत्र के परसबनिया पंचायत स्थित मोदीडीह के पास शनिवार को बालू लदा ट्रैक्टर की चपेट में आने से 32 वर्षीय महिला चंदा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने काफी हंगामा किया। सूचना पाकर  थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार अपने सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर शव को उठाने नहीं दे रहे थे। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को बंधक बना लिया था। करीब 5 घंटा बाद ट्रैक्टर मालिक के द्वारा मृतका के परिवार को चार लाख देने का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु धनबाद भेज दिया है। वहीं पुलिस ने चालक समेत  ट्रैक्टर को जप्त कर थाना ले आई है। इस संबंध में बलियापुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मृतका चंदा देवी मोदीडीह स्थित हरिजन टोला के प्राण हरिजन की पत्नी थी। उनके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top