बेजड़ा घाट पर बालू की कालाबाजारी से त्रस्त ग्रामीणों ने विधायक अरूप चटर्जी को घेरा , बोले-कीमत पर लगाम नहीं लगी तो 22 नवंबर को करेंगे पूर्वी टुंडी थाना का घेराव

बेजड़ा घाट पर बालू की कालाबाजारी से त्रस्त ग्रामीणों ने विधायक अरूप चटर्जी को घेरा

बोले-कीमत पर लगाम नहीं लगी तो 22 नवंबर को करेंगे पूर्वी टुंडी थाना का घेराव

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी, धनबाद : बराकर नदी के बेजड़ा घाट पर स्थानीय ग्रामीणों ने निरसा विधायक अरूप चटर्जी के समक्ष बालू की कालाबाजारी और मनमानी कीमत वसूले जाने का मुद्दा उठाया। इस दौरान लोगों ने विधायक से समस्या के शीघ्र निराकरण की मांग की।

बैठक में बालू ढोने वाले वाहनों के मालिक, चालक, मजदूर एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे। ग्रामीणों ने बताया कि बालू की अत्यधिक कीमत के कारण आम लोगों को निर्माण कार्य के लिए ऊंचे दर पर बालू खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। बालू की कालाबाजारी से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने विधायक से बालू की कीमतों पर नियंत्रण लगाने तथा स्थानीय लोगों को उचित दर पर बालू उपलब्ध कराने की दिशा में पहल करने की मांग की। विधायक अरूप चटर्जी के समक्ष लोगों ने अपनी समस्याएं रखते हुए जल्द समाधान की अपेक्षा जताई। ग्रामीणों ने कहा कि इस पर उचित पहल नहीं हुई तो आगामी 22 नवम्बर को पूर्वी टुंडी थाना का घेराव किया जायेगा।

विधायक अरूप चटर्जी ने ग्रामीणों की समस्याओं पर आवश्यक समाधान का आश्वासन दिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top