मृतका के परिजनों से मिले विधायक, जताया शोक

मृतका के परिजनों से मिले विधायक, जताया शोक

बलियापुर: विधायक चंद्रदेव महतो शनिवार को
दूधिया के सहिस टोला पहुंचे। उन्होंने ट्रेन हादसे के शिकार चंदना सहिस के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट किया। विधायक ने पीड़ित परिवार को संकट की इस घड़ी में ढ़ाढस बंधाते हुए आवश्यक मदद का भरोसा दिया। मालूम हो कि मृत चंदना विजयवाड़ा में कपड़ा फैक्ट्री में काम करती थी। वहां से लौटने के क्रम में शुक्रवार को चक्रधरपुर स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के क्रम में गिरकर जख्मी हो गई थी। जख्मी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर ले जाया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। शोक संवेदना प्रकट करने वालों में पूर्व मुखिया रफीक अंसारी, भाकपा माले के प्रदीप उपाध्याय, अधर सहीस, लालमोहन मुखी, अजय मुखी, शंकर सहीस आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top