शिक्षण संस्थानों में याद किए गए चाचा नेहरू

शिक्षण संस्थानों में याद किए गए चाचा नेहरू

बलियापुर: बाल दिवस के मौके पर शनिवार को विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित कर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद किया गया। उत्क्रमित उच्च विद्यालय दूधिया, मध्य विद्यालय रघुनाथपुर, प्राथमिक विद्यालय आमझर समेत अन्य कई स्कूलों में चाचा नेहरू को श्रद्धांजलि दी गई। आमझर स्कूल में पंचायत समिति सदस्य दिवाकर महतो द्वारा बच्चों को लेखन सामग्री उपलब्ध करवाया गया। वहीं दूधिया स्कूल में उप प्रमुख आशा देवी की उपस्थिति में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top