बलियापुर में धूमधाम से मना बरदखूंटा त्योहार, नटुआ नाच देखने उमड़ी भीड़

बलियापुर में धूमधाम से मना बरदखूंटा त्योहार, नटुआ नाच देखने उमड़ी भीड़

बलियापुर: सोहराय पर्व के मौके पर पहाड़पुर में शुक्रवार को बरदखूंटा, नटुवा नाच, खोरठा गीत-संगीत एवं खेलकूद का आयोजन किया गया। बरदखूंटा के दौरान लोगों ने खेल मैदान में अपने-अपने बैलों को खूंटे में रस्सी से बांध कर सोहराय गीत गाते हुए ढोल नगाड़े के साथ बैलों को रिझाते रहे। वहीं इस अवसर पर नटुवा नाच को देखने के लिए महिला पुरुषों की भीड़  जुटी। विक्रम रवानी म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक खोरठा गीत- संगीत प्रस्तुत किया। खेलकूद स्पर्धा में अगल-बगल गांव के युवक- युवतियों ने म्यूजिकल चेयर रेस, लंबी कूद, ऊंची कूद, दौड़ में भाग लिया। चयनित खिलाड़ियों को आयोजन समिति द्वारा पुरस्कृत किया गया। भाजपा नेत्री तारा देवी ने लोगों को अपनी भाषा, संस्कृति एवं पर्व त्योहार को संरक्षित रखने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन पर बल दिया। मौके पर मुखिया दिलीप कुमार महतो, पंचायत समिति सदस्य दिवाकर महतो, हीरूचरण महतो, अर्जुन महतो, चंद्र मोहन महतो, मुक्तेश्वर महतो, शंकर महतो समेत सैंकड़ों थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top