रोटरी गिरिडीह ने आदिवासी गांव के फुटबॉल खिलाड़ियों को दिया खेल सामग्री का तोहफा

रोटरी गिरिडीह ने टुंडी के आदिवासी गांव के फुटबॉल खिलाड़ियों को दिया खेल सामग्री का तोहफा

फुटबॉल और जर्सी सेट पाकर खिले ग्रामीण खिलाड़ियों के चेहरे, प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

डीजे न्यूज, गिरिडीह : ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रोटरी गिरिडीह ने सराहनीय पहल की है। इसी कड़ी में धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड स्थित आदिवासी बहुल गांव बुढ़िया ढाको के फुटबॉल खिलाड़ियों को फुटबॉल और जर्सी का पूरा सेट उपलब्ध कराया गया।

रोटरी गिरिडीह के अध्यक्ष रोटेरियन अमित गुप्ता ने खिलाड़ियों को खेल सामग्री भेंट की। खेल सामग्री मिलने से ग्रामीण क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। खिलाड़ियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।

इस मौके पर अमित गुप्ता ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें उचित अवसर, संसाधन और प्रोत्साहन देने की। खेल से न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास भी मजबूत होता है।

उन्होंने कहा कि रोटरी गिरिडीह का प्रयास है कि ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आवश्यक सहयोग मिले, ताकि वे अपनी प्रतिभा के दम पर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन कर सकें। रोटरी भविष्य में भी इस तरह की सामाजिक एवं खेल प्रोत्साहन संबंधी गतिविधियों को जारी रखेगा।

रोटरी गिरिडीह की इस पहल से ग्रामीण खिलाड़ियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ। खिलाड़ियों ने सहयोग के लिए रोटरी परिवार के प्रति आभार जताया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top