झारखंड आंदोलनकारी फणींद्र भंडारी का निधन, शोक की लहर
बलियापुर: वरिष्ठ झामुमो नेता व झारखंड आंदोलनकारी 74 वर्षीय फणींद्र भंडारी का गुरुवार को निधन हो गया। ब्रेन हेमरेज होने पर उन्हें रांची रिम्स में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और अंतिम सांस ली। उन्होंने अपने परिवार में पत्नी उषा देवी, दो पुत्र, एक पुत्री समेत भरापुरा परिवार छोड़ गए है। उनके निधन पर विधायक चंद्रदेव महतो, पूर्व विधायक आनंद महतो, प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, उप प्रमुख आशा देवी, मुखिया गणेश महतो, झामुमो के समीर मुर्मू, ईश्वर मरांडी, जग्गू महतो, निर्मल रजवार आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।