एसडीएम ने किया संप्रेक्षण गृह एवं विशेष गृह बरमसिया का औचक निरीक्षण
डीजे न्यूज, धनबाद: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे ने संप्रेक्षण गृह एवं विशेष गृह बरमसिया में औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान संप्रेक्षण गृह में सभी कर्मी उपस्थित थे। संप्रेक्षण गृह में और विशेष गृह में बच्चे आवासित है। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य बाल देख रेख संस्थानों में निवासरत बच्चों के कल्याण, सुरक्षा एवं अधिकारों की रक्षा हेतु संस्थानों की स्थिति का आंकलन करने से संबंधित है।
बच्चों का रहन सहन की स्थिति, भोजन, कपड़े, शारीरिक स्वास्थ्य,मानसिक स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल विकास का आकलन किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी ने बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया और साफ़ सफाई को और बेहतर करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
मौके पर संप्रेक्षण गृह के प्रभारी उपाधीक्षक संतोष कुमार प्रसाद , गृहपति गौतम कुमार श्रीवास्तव ,परामर्शी प्रिय रंजन, लेखपाल सूरज दे, शिक्षक ओम प्रकाश शर्मा , पैरामेडिकल स्टाफ साजिद अंसारी समेत कर्मी उपस्थित थे।