दो दिनी फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू

दो दिनी फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू

बलियापुर: जयहिंद क्लब की ओर से सुवरिया में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। उप प्रमुख आशा देवी ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। उद्घाटन मैच में एसटी क्लब हवाई पट्टी की टीम ने एफसी क्लब बेड़ा नियामतपुर की टीम को एक-शून्य से पराजित किया। प्रतियोगिता में कुल सोलह टीमें भाग ले रही हैं। मौके पर पंचायत समिति सदस्य योगेश्वर माझी, सोपान कुमार महतो, अजीत मलिक, नीलकमल महतो, विष्णु महतो, किशोर महतो, बबलू महतो, फूलचंद महतो, कार्तिक महतो, दिनेश महतो, निर्मल राय, निरंजन राय आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top