पुलिस ने शहरी क्षेत्र में किया पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा त्योहारों में भयमुक्त माहौल बनाने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद: प्रवीण कुमार

पुलिस ने शहरी क्षेत्र में किया पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

त्योहारों में भयमुक्त माहौल बनाने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद: प्रवीण कुमार

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): धनतेरस और दीपावली के मद्देनजर क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर कतरास पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में बुधवार देर रात कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार  के नेतृत्व में बरोरा थाना, रामकनाली ओपी, सोनारडीह ओपी एवं धर्माबांध ओपी की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से शहरी क्षेत्र में रात्रि के दौरान पैदल गश्ती अभियान चलाया।

इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं संवेदनशील इलाकों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई।

पुलिस की इस संयुक्त गश्ती का उद्देश्य त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखना, आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना तथा आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास कायम करना है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी तथा किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इधर पुलिस की गश्ती से अपराधियों में भय और खौफ का माहौल है। कतरास थानेदार प्रवीण कुमार ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर पुलिस गश्ती तेज कर दी गई है। पर्व त्यौहार पर अपराधियों का गतिविधि तेज हो जाता है। अपराधियों के मंशूबे को नाकाम करने के लिए हर चौक चौराहे पर जवानों की तैनाती की गई है। कतरास में भयमुक्त माहौल बनाने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है‌। देर रात गश्ती के दौरान कतरास थानेदार प्रवीण कुमार अपने पूरे टीम के साथ मुस्तैद दिखे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top