मिट्टी के दीप, घरकुंडा बनाकर बच्चों ने मनवाया लोहा
डीजे न्यूज, धनबाद: बी.एस.एस.बालिका उच्च विद्यालय धनबाद के प्रारंभिक खंड में दीपोत्सव के पावन अवसर पर बुधवार को विभिन्न आकार के दीप, घरकुंडा व बच्चों के कल्पनालोक ने कई प्रकार के आकृति बनाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। छोटे छोटे बच्चों में मिट्टी के दीपक, घरकुंडा एवं अन्य आकृतियाँ बनाने की चाहत, कौतूहल एवं प्रतिस्पर्धा का भाव देखने लायक थी। इस कार्यक्रम के माध्यम से दीपावली पर्व की सार्थकता साबित करने का सराहनीय प्रयास किया गया।
विद्यालय की छात्र/ छात्रा अजय कुमार, देव कुमार, शैलजा कुमारी, रिमझिम कुमारी, कुमारी,अर्णव कुमार,गोलू कुमार, ऋतुअल कुमारी,आरती कुमारी,सपना कुमारी,प्रिंस कुमार,प्रिंसी कुमारी, चिंकि कुमारी, प्रश्नांगी कुमारी,राधा कुमारी,रिया कुमारी आदि की सहभागिता रही। सफल बनाने में विद्यालय प्रधान एनाबेल सुषमा कंडूलना,अनुपम सुप्रिया रश्मि,रेणु कुमारी,रिंकू कुमारी, सुमन्ति सोरेंग,साधना कुमारी,ललिता कुमारी,रत्नेश कुमार,असरफी लाल सरोज,मनोज कुमार , छोटी कुमारी व बाल संसद के सदस्यों की महती भूमिका रही।