कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय के दो कर्मियों को दी गई विदाई
डीजे न्यूज, धनबाद: कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय जोड़ाफाटक में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान परिचारिका अल्पना सिंन्हा तथा पवन किशोर वर्मा को भावभीनी विदाई दी गई। अल्पना अपने कार्य से सेवानिवृत्त हो गए जबकि पवन का स्थानांतरण दूसरे जगह पर हो गया है। इस अवसर पर वर्तमान कर्मचारियों ने उनके अच्छे जीवन की कामना की। प्रभारी डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी सिन्हा का कार्यकाल काफी अच्छा एवं सराहनीय रहा साथ ही स्थानांतरित कर्मचारी पवन वर्मा ने कर्मठ व्यक्ति के रूप में अपना कार्य किया है। डॉ नरेंद्र ने कहा कि सेवानिवृत्ति एक सतत प्रक्रिया है। इस क्षण को जीवन में सभी कर्मचारियों को देखना है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद समाज में एक अच्छे व्यक्ति के रूप में अपने आप को स्थापित करना आवश्यक होता है।
इस अवसर पर कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय जोड़ाफाटक के ऑफिस सुपरीटेंडेंट छोटू कुमार केवड़ा ने कहा कि दोनों ही काफी कर्तव्य निष्ठावान व्यक्ति हैं। दोनों जीवन में हमेशा सदा खुश रहें और जिस तरह हम लोगों ने कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय में लोगों का मदद किया है इस तरह भविष्य में भी अपने स्तर से लोगों का मदद करते रहें। इस अवसर पर प्रभारी डॉक्टर नरेंद्र कुमार के अलावा ऑफिस सुपरीटेंडेंट छोटू कुमार केवड़ा, अजय लाहिरी, अमित कुमार सिंह, वासिक अहमद आज़मी, सरजू प्रसाद महतो, मंजू कुमारी, सीमा कुमारी, रिंकी देवी, तारकेश्वर महतो, रोहित कुमार, शुभम सिंह, राहुल सिंह , नीतू देवी, भारत कुमार एवं जितेश कुमार विश्वकर्मा मुख्य रूप से शामिल थे।