कतरास के भारतीय क्लब में “एक दीया शहीदों के नाम” कार्यक्रम आयोजित वीर शहीदों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को किया नमन

कतरास के भारतीय क्लब में “एक दीया शहीदों के नाम” कार्यक्रम आयोजित

वीर शहीदों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को किया नमन

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद): कतरास नागरिक मंच के तत्वावधान में भारतीय क्लब में मंगलवार देर शाम “एक दीया शहीदों के नाम” का आयोजन किया गया। इस दौरान देश की रक्षा करते हुए शहीद होने वाले वीर जवानों की स्मृति में दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिप अध्यक्ष शारदा सिंह तथा झरिया विधायक रागिनी सिंह ने वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि वीर शहीदों का बलिदान सदैव देशवासियों के हृदय में अमर रहेगा।
मौके पर डॉ. मृणाल, ए.के. झा, प्रभात मिश्रा, मासूम खान, विनय सिंह सहित कतरास के अनेक गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top