पदयात्रा को लेकर भाजपा की लेदा मंडल ने बनाई रणनीति, शक्तिकेंद्र प्रभारी नियुक्त

पदयात्रा को लेकर भाजपा की लेदा मंडल ने बनाई रणनीति, शक्तिकेंद्र प्रभारी नियुक्त

डीजे न्यूज, गिरिडीह : भाजपा गिरिडीह महानगर जिला के लेदा मंडल में तीन नवंबर को आयोजित होने वाली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की तैयारी को लेकर सोमवार को बैठक हुई। मंडल अध्यक्ष मनोज पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पदयात्रा की सफलता और संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा की गई। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री राजेश कुमार वर्मा ने किया।

मुख्य अतिथि जिला प्रभारी डॉ. संजय कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि जिला मंत्री सह मंडल प्रभारी सुरेश प्रसाद मंडल ने कार्यकर्ताओं से पदयात्रा में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। डॉ. संजय सिंह ने कहा कि पदयात्रा के माध्यम से जनता की आवाज उठाई जाएगी। वहीं सुरेश प्रसाद मंडल ने कहा कि मजबूत बूथ ही संगठन की ताकत है। बैठक में सभी शक्तिकेंद्रों के लिए प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए गए। सिन्दवरिया में बैजनाथ वर्मा, लेदा में राजेश सिंह, बजटो में जगरनाथ यादव, अम्बेगुन्दा में भगीरथ मंडल, पहाड़पुर में शिव कुमार यादव, सेनादोनी में पंकज कुमार देव और जीतपुर में राजेश वर्मा को प्रभारी बनाया गया। साथ ही बूथ एवं शक्तिकेंद्र समितियों के सत्यापन कार्य की समीक्षा की गई। बैठक में मंडल के पदाधिकारी, शक्तिकेंद्र संयोजक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top