लिंडसे क्लब के शिशु साहित्य पत्रिका “समुद्दूर”
का विमोचन
डीजे न्यूज, धनबाद: लिंडसे क्लब और लाइब्रेरी की ओर से प्रकाशित बच्चों की पत्रिका ‘ समुद्दूर’ के नवीनतम अंक का विमोचन सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच किया गया। क्लब परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पत्रिका का विमोचन इस साल के युवा साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त लेखक विनोद घोषाल और धनबाद के प्रख्यात शिक्षाविद डॉक्टर सिद्धार्थ बंदोपाध्याय के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ लिंडसे क्लब के बांग्ला शिक्षण इकाई ‘आबोल ताबोल ‘ के बच्चों द्वारा सुकुमार राय के कविताओं पर आधारित मनमोहक विभिन्न प्रस्तुति के द्वारा किया गया।
मुख्य आकर्षण विख्यात बांग्ला शब्दों का खेल कार्यक्रम ‘ शब्दों बाजी ‘ का आयोजन किया गया जो तन्मय रायचौधुरी ने प्रस्तुत किया। तन्मय पूर्व रेडियो जॉकी हैं और बांग्ला भाषा आधारित शब्दों का खेल कार्यक्रम ‘ शब्दों बाजी ‘ के कर्णधार हैं। इन्होंने इस कार्यक्रम के द्वारा आज के बच्चों के बीच शब्दों के खेल के माध्यम से बांग्ला भाषा का बहुल प्रचार प्रसार करने का अभियान शुरू किया है।