हाथी के हमले में जान गंवाने वाले उपेंद्र के परिवार को मिली राहत, विधायक ने सौंपा चार लाख का चेक

हाथी के हमले में जान गंवाने वाले उपेंद्र के परिवार को मिली राहत, विधायक ने सौंपा चार लाख का चेक

डीजे न्यूज, बिरनी (गिरिडीह) : बिरनी प्रखंड के जरीडीह गांव में हाथी के हमले में जान गंवाने वाले 38 वर्षीय उपेंद्र यादव के आश्रित परिवार को मुआवजा राशि मिलने की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। गुरुवार को बगोदर विधायक सह सचेतक नागेंद्र महतो ने मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये का चेक सौंपा। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

गौरतलब है कि 27 जुलाई को हाथी के हमले में उपेंद्र यादव की दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलने पर विधायक नागेंद्र महतो मौके पर पहुंचे थे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी थी। इस दौरान उन्होंने डीएफओ से फोन पर बातचीत कर पीड़ित परिवार को मुआवजा उपलब्ध कराने की पहल की थी। विधायक ने तत्काल एक लाख रुपये की सहायता देने के साथ सरकारी प्रक्रिया के तहत शेष अनुग्रह राशि दिलाने का आश्वासन दिया था।

इसी क्रम में गुरुवार को चार लाख रुपये का चेक आश्रितों को सौंपा गया। वहीं, शेष पांच लाख रुपये मृतक के आश्रितों के बैंक खाते में फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) के रूप में जमा किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, नियमानुसार परिवार को पेंशन का लाभ भी दिया जाएगा। मुआवजा मिलने से विपदा झेल रहे परिवार को आर्थिक सहारा मिलने की उम्मीद है।

मौके पर सांसद प्रतिनिधि देवनाथ राणा, तुलसी यादव, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण दास, सुभाष वर्मा, मनोज चंद्रवंशी, बिजली विभाग के विधायक प्रतिनिधि रत्न पांडेय, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, बिरनी प्रमुख बिनोद सिंह, संजीत, सुरेश राम, अनूप सिंह, अभिषेक पांडेय, जागेश्वर यादव, बंधन यादव, जयकांत पांडेय, रोशन सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top