कक्षा प्रथम से पांचवीं तक के बच्चों का किया गया मूल्यांकन
बलियापुर: दोलाबड़ पंचायत स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय खेरबाड़ी में मंगलवार को “मेरा विद्यालय निपुण मैं भी निपुण” के तहत मूल्यांकन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कक्षा प्रथम से पांचवी तक के पांच-पांच छात्र-छात्राओं का मूल्यांकन किया गया। मौके पर पर्यवेक्षक के रूप में संतोष कुमार गोराई एवं तपन कुमार महतो मौजूद थे। इसके अलावा प्रधान शिक्षक दिलीप कुमार गोप, बालिका गोप, रिया कुमारी, रीतिका कुमारी, पूजा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, पायल कुमारी, दिव्या, रीता आदि थे।