टोटो और एक्सयूवी में टक्कर, बाल-बाल बचे स्कूली बच्चे
डीजे न्यूज, कतरास, धनबाद:
महुदा-राजगंज एनएच-32 पर खरखरी नारायणधौड़ा के पास सोमवार दोपहर टोटो और एक्सयूवी-500 के बीच टक्कर हो ग ई। घटना में टोटो में सवार स्कूली बच्चे बाल-बाल बच गए। हालांकि बच्चों को आंशिक चोटें आई है। टोटो खरखरी के एक प्रतिष्ठित विद्यालय के पांच बच्चों को लेकर घर छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान बोकारो से धनबाद की ओर जा रही XUV 500 ने टोटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे टोटो पलट गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सभी जख्मी बच्चों को नजदीक के दामोदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छोड़ दिया गया।गनीमत रही कि सभी बच्चे सकुशल हैं। यदि टक्कर थोड़ी और जोरदार होती तो बड़ी घटना घट सकती थी। दुर्घटना के बाद सभी बच्चों को लेकर एक्सयूवी मालिक खुद अस्पताल ले गए और सभी का इलाज करवाया।