गुरुजी चिंतामणि जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धालुओं ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

गुरुजी चिंतामणि जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धालुओं ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

डीजे न्यूज, देवरी (गिरिडीह) : देवरी प्रखंड के गादी धाम स्थित ठाकुरबाड़ी परिसर में रविवार को गुरुजी चिंतामणि जी की नौवीं पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनके बताए मार्ग एवं आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

पुण्यतिथि के अवसर पर ठाकुरबाड़ी परिसर में 24 घंटे के अखंड रामचरितमानस पाठ, भजन-कीर्तन तथा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भक्त शामिल हुए। पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।

कार्यक्रम में देवपहाड़ी के मठाधीश गौरवानंद जी महाराज, वृंदावन धाम से पहुंचे रामकृष्ण दास जी महाराज तथा गादी धाम के शालिग्राम दास जी महाराज की उपस्थिति रही। इसके अलावा जिला परिषद सदस्य विनय कुमार शर्मा, बनारस प्रसाद सिंह, पंचम चौधरी, सूर्य नारायण महतो, मदन मोहन दास और अभिराम कुमार शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

इस दौरान श्रद्धालुओं ने गुरुजी चिंतामणि जी के जीवन, उनके विचारों और आध्यात्मिक योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top