
सेवानिवृत्त शिक्षक अंबुज को दी ग ई भावभीनी विदाई
डीजे न्यूज, महुदा (धनबाद) : उत्क्रमित मध्य विद्यालय तेलमोच्चो में शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मध्य विद्यालय नवागढ़ से सेवानिवृत हुए शिक्षक अंबुज कुमार महतो को भावभीनी विदाई दी ग ई। इस अवसर पर सहकर्मियों ने उनके साथ बिताए पुराने दिनों की यादें ताजा की। साथ ही टीम भावना के साथ किए ग ए कार्यों को याद किया। सेवानिवृत्त शिक्षक को उनकी दूसरी पारी के लिए स्वस्थ, समृद्ध और सुखद रहने की शुभकामना दी। शिक्षक नेता प्रवीण कुमार लाला ने कहा कि अंबुज इसी स्कूल के शिक्षक थे। उन्होंने विद्यालय को शीर्ष पर पहुंचाया था। अब विद्यालय अपने पुराने ख्याति को प्राप्त करने के लिए संघर्ष कर रहा है। विद्यालय के अस्तित्व को बचाने के लिए आवश्यक है कि शिक्षकों की नियमित बहाली हो। मौके पर जिप सदस्य आशा देवी, लोहपिट्टी पंचायत की मुखिया सुनीता देवी, अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के अंचल अध्यक्ष श्रवण कुमार महतो, अंचल सचिव रामेश्वर महतो, श्रीश मुखर्जी, रामानुज सिंह, तापस कुमार खवास, उत्तम कुमार गोस्वामी, रवि कुमार महतो, प्राण महतो, संगीता कुमारी, शीला कुमारी, फूलन महतो, सुरेन महतो, साक्षरता से जुड़े अब्दुल हमिद अंसारी आदि उपस्थित थे।