टुंडी के बुढ़ियाबाद में 48 घंटे से अंधेरा, ट्रांसफार्मर जलने से सैकड़ों घरों की बिजली गुल

 ग्रामीणों में विभाग के खिलाफ नाराजगी

डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद :

टुंडी प्रखंड के रतनपुर पंचायत अंतर्गत बुढ़ियाबाद गांव में ट्रांसफार्मर जलने से बीते 48 घंटे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। इससे गांव के सैकड़ों परिवार अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन से बिजली नहीं होने से छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है, साथ ही रोजमर्रा के काम, पानी और अन्य कार्यों में भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग को सूचना देने के बावजूद अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि गांव में कई बिजली के पोल और तार जर्जर हालत में हैं, जिससे हमेशा खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द ट्रांसफार्मर बदलने और जर्जर तार-पोल की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top