देवरी दुर्गा मंदिर में ‘महिषासुर मर्दिनी’ नाटक का मंचन, देर रात तक जुटे रहे दर्शक

देवरी दुर्गा मंदिर में ‘महिषासुर मर्दिनी’ नाटक का मंचन, देर रात तक जुटे रहे दर्शक

डीजे न्यूज, देवरी,गिरिडीह : देवरी प्रखंड स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले के दौरान बुधवार की रात दी मनमोहन नाटक मंडली के कलाकारों ने धार्मिक नाटक ‘महिषासुर मर्दिनी’ का मंचन किया। नाटक के माध्यम से मां दुर्गा की महिमा और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। मंचन देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक जुटे और देर रात तक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे।

नाटक के कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। धार्मिक प्रसंगों पर आधारित इस नाटक ने पूजा के माहौल को भक्तिमय बना दिया। दर्शकों ने कलाकारों के अभिनय और प्रस्तुति की सराहना की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में नाटक मंडली के निर्देशक सत्यनारायण चौधरी, वरिष्ठ कलाकार राजेंद्र कुमार शर्मा, अवधेश कुमार शर्मा, प्रमोद कुमार शर्मा, जितेंद्र ज्योति, संतोष कुमार राय, रणजीत कुमार महतो, संजय कुमार शर्मा, रोशन कुमार, अनमोल कुमार, प्रिंस कुमार, पियूष कुमार सहित अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top