पूर्व विधायक ने आग से झुलसी महिला के स्वास्थ्य की ली जानकारी
बलियापुर: भाकपा माले के पोलित ब्यूरो सदस्य सह पूर्व विधायक आनंद महतो गुरुवार को एसएनएमएमसीएच पहुंचे। उन्होंने यहां इलाजरत बलियापुर की गुंजा देवी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। पूर्व विधायक पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग भी दिया। मालूम हो कि बीते सोमवार को महानवमी के अवसर पर रामू सोनार की पत्नी गुंजा देवी पूजा अर्चना के लिए बलियापुर दुर्गा मंदिर आई थी। पूजा के दौरान अगरबत्ती से उनके कपड़े में आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कपड़े में लगी आग को तो बुझा दिया, इससे वह जख्मी हो गई थी।
सीएचसी बलियापुर में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जख्मी को धनबाद रेफर कर दिया गया था।