संक्षिप्त खबरें:-

संक्षिप्त खबरें:-

रावण दहन देखने जुटी भीड़, 21 जगहों के प्रतिमा विजर्सित

बलियापुर: बलियापुर में दुर्गा मंदिर में आयोजित दुर्गोत्सव के दौरान विजयदशमी के मौके पर बुधवार शाम रावण दहन का आयोजन किया गया। मेला स्थल पर करीब 40 फीट ऊंची रावण का पुतला बनाया गया था। रावण के पुतला का दहन देखने के लेने के लिए हजारों लोग जुटे थे। विभिन्न गांवों में स्थापित कुल 30 पूजा स्थलों में से 21 पूजा स्थलों की प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया गया। दूधिया, कुसमाटांड़,  रांगामाटी, परसबनिया समेत अन्य कई पुजा स्थलों की प्रतिमाओं को गुरुवार को विसर्जन कर किए जाने की खबर है। रावण दहन के समापन के पश्चात दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की मौजूदगी में प्रतिमा के विसर्जन की तैयारी शुरू की गई।

—————————————————
सड़क हादसे में दो जख्मी

बलियापुर: बलियापुर थाना क्षेत्र के बलियापुर-पतलाबाड़ी रोड पर दूधिया मोड़ के पास बुधवार को दो बाइक के बीच टक्कर हो ग ई। इस घटना में दोनों बाइक सवार जख्मी हो गए।  गंभीर रूप से जख्मी 55 वर्षीय बागसुमा बस्तीपुर निवासी मो रज्जाक अंसारी को बलियापुर  सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहोशी की हालत में धनबाद रेफर कर दिया गया। दूसरा बाइक सवार भी जख्मी है, लेकिन वह घटनास्थल से भाग निकला। बताया जाता है कि मो रज्जाक अंसारी बाइक से मोको होते हुए बलियापुर की ओर आ रहा था। दूधिया मोड़ के पास तेज गति से पतलाबाड़ी की ओर जा रहा एक अन्य बाइक सवार ने उनकी बाइक को जोरदार धक्का मार दिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top