सहायक अध्यापक का निधन, शिक्षक समाज में शोक
बलियापुर: नया प्राथमिक विद्यालय तेतुलटांड़ के सहायक अध्यापक 37 वर्षीय भागीरथ महतो का शुक्रवार को ब्रेन हेमरेज से निधन हो गया। इस घटना से शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई। ब्रेन हेमरेज होने पर उन्हें इलाज हेतु कोलकाता ले जाया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस की। वह अविवाहित था। उनके निधन पर सहायक अध्यापक संघ के उत्पल चौबे, आनंदमान स्वर्णकार, रमेश रजक, मोहन हेंब्रम, तपन महतो, साहेबराम हेंब्रम, प्राथमिक शिक्षक संघ के आदित्य प्रसाद मिर्धा, स्वप्न कुमार महतो, परितोष घोषाल आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।