पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया पहुंचे देवघर, उपायुक्त और एसपी ने किया

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया पहुंचे देवघर, उपायुक्त और एसपी ने किया स्वागत

डीजे न्यूज, देवघर : पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया शुक्रवार को देवघर पहुंचे। देवघर परिसदन में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया और पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी और पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। राज्यपाल के आगमन को लेकर परिसदन में प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रही।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top