आधी रात को आधा दर्जन थानों की पुलिस ने घेरा भालपहाड़ी गांव, पांच साइबर अपराधी गिरफ्तार
पकड़े गए लोगों में तीन भालपहाड़ी और देवघर तथा कोडरमा के एक-एक
लैपटॉप-3, स्मार्ट फोन व कीपैड मोबाइल-20, एटीएम-16, पैन कार्ड-04, आधार कार्ड- 04, बैंक पास बुक-23, चेकबुक-10, ई-पॉस मशीन- 01, आरसी बुक-03, ग्रीन रेमिट कार्ड-01 बरामद
टुंडी(धनबाद) : देर रात जब सभी लोग गहरी नींद में थे, तभी आधा दर्जन थानों की पुलिस संग्रामडीह के भालपहाड़ी गांव पहुंची और पूरे गांव को चारों ओर से घेर लिया। इसके बाद एक-एक कर पूरे गांव की तलाशी ली। इस क्रम में पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 20 मोबाइल, 16 एटीएम सहित भारी मात्रा में सामान जब्त किए गए। धनबाद जिले में बढ़ते साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चलाए जा रहे मेगा ऑपरेशन “Cyber Shield” के तहत पुलिस को यह बड़ी सफलता ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब के नेतृत्व में मिली है।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के नेतृत्व में 17 पुलिस पदाधिकारियों और 80 महिला-पुरुष जवानों की विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भालपहाड़ी गांव में साइबर अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निरसा लिलेश्वर महतो के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। इस संबंध में टुंडी थाना में कांड संख्या 77/26 दिनांक 15.10.26 धारा 318(4)/319(2)/338/340(2)/111(2)/111(3)/111(4)/61(2) भारतीय न्याय संहिता एवं 66(C)/66(D)आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इनकी हुई गिरफ्तारी
राजु कुमार मंडल, 27 वर्ष, पिता रूपलाल मंडल, भालपहाड़ी, टुंडी
दिलीप कुमार मंडल, 29 वर्ष, पिता गणेश मंडल, गगनपुर, मरगोमुंडा, देवघर
उमेश कुमार राणा, 33 वर्ष, पिता छोटी राणा, पूर्णाडीह, नवलशाही, कोडरमा
अजीत कुमार मंडल, 26 वर्ष, पिता अर्जुन मंडल, भालपहाड़ी, टुंडी
उत्तम कुमार मंडल, 20 वर्ष, पिता बलदेव मंडल, भालपहाड़ी, टुंडी
बरामद सामान
लैपटॉप-3, स्मार्ट फोन व कीपैड मोबाइल-20 (04 आईफोन सहित), एटीएम-16, पैन कार्ड-04, आधार कार्ड- 04, बैंक पास बुक-23, चेकबुक-10, ई-पॉस मशीन- 01, आरसी बुक-03, ग्रीन रेमिट कार्ड-01
छापेमारी दल में शामिल अधिकारी
एसडीपीओ निरसा लिलेश्वर महतो, टुंडी थाना प्रभारी रामजी राय, पंचेत ओपी प्रभारी सुजीत कुमार सिंह, गलफरबाड़ी ओपी प्रभारी शेखर कुमार, कुमारधुबी ओपी प्रभारी मैथ्यू एक्का, एमपीएल ओपी प्रभारी डॉ. शिल्पी भगत, महिला थाना प्रभारी बाघमारा सुरबाला भुगंराज, महिला थाना प्रभारी धनबाद बिगन सोय सहित 17 अधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे।