तीन साल से फरार वारंटी प्रभु महतो गिरफ्तार

तीन साल से फरार वारंटी प्रभु महतो गिरफ्तार

डीजे न्यूज, तिसरा(गिरिडीह) : तिसरा थाना की पुलिस ने तीन वर्षों से फरार चल रहे वारंटी प्रभु महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वह कुइया बस्ती का निवासी है। तिसरा थाना प्रभारी गिरधर गोपाल के नेतृत्व में पुलिस ने बुधवार को चांद कुइया के समीप छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया।

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रभु महतो के खिलाफ मारपीट एवं अन्य मामले में प्राथमिकी दर्ज थी। उसके खिलाफ वारंट जारी होने के बावजूद वह पिछले तीन वर्षों से फरार चल रहा था। पुलिस को उसकी तलाश थी। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया।

इस अभियान में अवर निरीक्षक रंजीत कुमार मेहता समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। थाना प्रभारी गिरधर गोपाल ने कहा कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन लोगों के खिलाफ वारंट जारी है, उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई जारी रहेगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top