मेगालिफ्ट योजना से जुड़ी कंपनी का कर्मी लापता, तलाश में जुटे लोग

मेगालिफ्ट योजना से जुड़ी कंपनी का कर्मी लापता, तलाश में जुटे लोग

13 अक्टूबर की शाम सात बजे से आशीष कुमार मिश्रा का नहीं मिल रहा सुराग, पीरटांड़ थाना प्रभारी ने की सहयोग की अपील

डीजे न्यूज, पीरटांड़ (गिरिडीह) : गिरिडीह जिले के पीरटांड़ क्षेत्र में मेगालिफ्ट योजना के कार्य से जुड़ी कंपनी जेडब्ल्यूआईएल (JWIL) के कर्मी आशीष कुमार मिश्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। वह 13 अक्टूबर की शाम करीब सात बजे से लापता हैं। उनके लापता होने के बाद से परिजन और संबंधित लोग उनकी तलाश में जुटे हैं। हालांकि, अब तक उनके संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है।

आशीष कुमार मिश्रा के बारे में जानकारी जुटाने के लिए आम लोगों से सहयोग की अपील की गई है। पुलिस ने भी लोगों से आग्रह किया है कि यदि किसी को उनके संबंध में कोई जानकारी मिलती है या वह कहीं दिखाई देते हैं, तो तत्काल सूचना दें। इस संबंध में पीरटांड़ थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह के मोबाइल नंबर 8252699417 पर संपर्क कर जानकारी दी जा सकती है। पुलिस को उम्मीद है कि आम लोगों के सहयोग से लापता कर्मी का पता लगाने में मदद मिलेगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top