मां के श्राद्ध के बीच भी नहीं भूले जनता का दुख 

मां के श्राद्ध के बीच भी नहीं भूले जनता का दुख

नेमरा में सीएम हेमंत सोरेन ने हाथों-हाथ लिए आवेदन, अफसरों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

डीजे न्यूज, नेमरा(रामगढ़) : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज उनके पैतृक गांव नेमरा में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। सभी लोगों ने मुख्यमंत्री की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और गहरी संवेदनाएं प्रकट की।शोक की इस घड़ी में भी मुख्यमंत्री ने जन-सेवा को सर्वोपरि रखा। उन्होंने नेमरा में जुटे लोगों से एक-एक कर मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री ने स्वयं आगे बढ़कर लोगों के आवेदनों को हाथों-हाथ लिया।मामलों की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता द्वारा सौंपे गए आवेदनों का त्वरित एवं न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों के सदस्य और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top