गिरिडीह में पानी और सफाई पर बड़ा प्लान : 15 अक्टूबर को हाथ धुलाई दिवस, 17 तक चलेगा स्वच्छता ही सेवा अभियान
स्वच्छता समिति की बैठक में उपायुक्त रामनिवास यादव ने दिए सख्त निर्देश
डीजे न्यूज, गिरिडीह : उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति (DWSC)की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता से संबंधित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, स्वच्छता गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन और रखरखाव से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को योजनाओं का क्रियान्वयन समय-सीमा में सुनिश्चित करने और नियमित निगरानी का निर्देश दिया। बैठक में विश्व हाथ धुलाई दिवस 15 अक्टूबर के सफल आयोजन और स्वच्छता ही सेवा-2026 कार्यक्रम को 17 अक्टूबर तक विस्तारित करने पर चर्चा हुई। स्वच्छता गतिविधियों को जनभागीदारी से चलाने पर जोर दिया गया। प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाइयों के सुचारू संचालन हेतु GEM पोर्टल के माध्यम से डस्ट रिमूवर, बेलिंग और श्रेडिंग मशीन की खरीदारी और विद्युत कनेक्शन पर भी चर्चा हुई।इसके अलावा जल जनभागीदारी कार्यक्रम, नमस्ते पोर्टल पर वेस्ट पिकर की प्रविष्टि, जल अर्पण दिवस और गादीश्रीरामपुर व ताराटांड़ बहु-ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं के संचालन की समीक्षा की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, सहायक समाहर्ता यश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।